Noida News: ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार ने दम तोड़ा
नोएडा, सितम्बर 23 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-3 क्षेत्र स्थित एसआरएस अस्पताल के निकट करीब 25 दिन पहले ट्रक की टक्कर लगने से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसके भाई ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 निवासी विकास गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसका भाई विशाल गुप्ता नोएडा में दुकान चलाता था। वह 28 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे बाइक से बाजार जा रहा था। जैसे ही वह एसआरएस अस्पताल के पास पहुंचा तो एक ट्रक के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायलावस्था में विशाल को नजदीक के एसआरएस अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उसे सेक्टर-71 स्थित कैलाश अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.