Noida News: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार बुजुर्ग घायल
नोएडा, अक्टूबर 13 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-72 के पास ट्रक की टक्कर से ऑटो में बैठे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित के बेटे ने अज्ञात चालक के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कराया है। हादसा छह अक्तूबर को सुबह करीब 11 बजे हुआ। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-76 स्थित सिलिकॉन सिटी सोसाइटी निवासी दिव्य शक्ति शुक्ला ने बताया कि उनके पिता दया शंकर शुक्ला छह अक्तूबर को सुबह खोड़ा से ऑटो में बैठकर जा रहे थे। सेक्टर-72 में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास ऑटो के समानांतर एक ट्रक चल रहा था। आरोप है कि चालक तेज गति में ट्रक चला रहा था। ट्रक के पिछले हिस्से से ऑटो में जोरदार टक्कर लग गई। हादसे में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और बुजुर्ग दया शंकर को गंभीर चोटें आईं। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने ट्रक चालक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.