Noida News: ट्यूबवेल से मोटर चोरी करने वाला गिरफ्तार
नोएडा, सितम्बर 19 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जारचा कोतवाली पुलिस ने खेत में बनी ट्यूबवेल से बिजली की मोटर चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी रवि शंकर निम ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान दनकौर के रोशनपुर गांव निवासी दिपांशु के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 17 मोटर, 21 पानी के पंखे, 20 आरमेटर, 30 किलो तांबे का तार, नट-बोल्ट समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के पास एक बिना नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर खेतों में घूमकर ट्यूबवेल से बिजली की मोटर और अन्य उपकरण चोरी करते थे। दोनों आरोपी जारचा और सिकंदराबाद क्षेत्र में चोरी की कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस इनके अन्य आपराधिक इति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.