Noida News: टेक्जोन-4 में जाम से परेशानी
नोएडा, अक्टूबर 6 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। टेक्जोन-4 में मंगलवार सुबह जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां पांच स्कूल हैं। ऐसे में स्कूल शुरू होने और छुट्टी के समय वाहनों का दबाव बढ़ जाता है और जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों का आरोप है कि सुबह, दोपहर और शाम के व्यस्त समय में कई बार उन्हें 30 से 40 मिनट तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। आशीष दुबे ने बताया कि छात्र-छात्राओं को छोड़ने आने वाले वाहनों की वजह से सोसाइटी से निकलने वाले लोगों को जाम फंसना पड़ता है। सुमिल का कहना है कि जाम के कारण कई बार कार्यालय पहुंचने में देरी हो जाती है। लोगों ने स्कूल खुलने और छुट्टी के समय यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.