Noida News: टेंपो चालक की हत्या के मामले में पड़ोसी गिरफ्तार
नोएडा, अक्टूबर 16 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पुलिस ने कुलेसरा में घर के सामने टेंपो खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में चालक की हत्या करने वाले आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कार, नशीली गोलियां और मृतक का टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अलीगढ़ जिले के खैरीरी मस्तीपुर गांव का रहने वाला पवन शर्मा अपने परिवार के साथ कुलेसरा में रहता था। पवन टेंपो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। घर के सामने गली में टेंपो खड़ा करने को लेकर पूर्व में पवन का पड़ोसी ललित से विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते आरोपी पड़ोसी ललित बुधवार की रात पवन को अपनी कार में बैठाकर अपने साथ ले गया। कार में बैठकर दोनों ने शराब पी। शराब में उसने नशे की गोलियां मिला दीं। इस बीच आरोपी ललित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.