नोएडा, अक्टूबर 22 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद धमकियों का मामला अब फिल्म निर्माता अमित जानी तक पहुंच गया है। अमित जानी का दावा है कि उन्हें एक नया ऑडियो मिला है, जिसमें उन्हें धमकी देते हुए कहा जा रहा है कि अगर तुम टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर सकते हो तो हम भी तुम पर फायरिंग कर सकते हैं। अमित जानी ने इस मामले की जानकारी गृह मंत्रालय और नोएडा पुलिस को दी है। उनका कहना है कि 'काला हिरण' फिल्म बनाने के कारण एंटी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप उन्हें निशाना बना रहा है। अमित जानी के मुताबिक, फिल्म के निर्माण को लेकर कुछ लोगों को गलतफहमी है कि वह लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े हैं और उसे हीरो के तौर पर पेश करने के लिए फिल्म बना रहे हैं। यह भी पढ़ें- टाइगर गोलीकांड के बाद लॉरेंस बिश्नोई पर फिल्म बनाने वाले निर्माता को धमकी, क्...