नोएडा, नवम्बर 17 -- Noida News: रबूपुरा, संवाददाता। पुलिस ने दीवाली के दिन यमुना एक्सप्रेसवे पर ऑटो को टक्कर मारने के मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार की टक्कर से ऑटो में सवार चालक समेत तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। ग्राम तलेसरा, इगलास अलीगढ़ निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा है कि वह अपने भाई सतीश कुमार और मथुरा के नौहझील निवासी अशोक कुमार के साथ अपने ऑटो में सवार होकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दीवाली पर गांव जा रहा था। इसी दौरान रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में एटीएस के सामने पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज कराने के बाद रबूपु...