Noida News: झाड़सा रोड पर चलती एसयूवी में लगी अचानक आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
नोएडा, सितम्बर 21 -- Noida News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम के व्यस्त झाड़सा रोड पर सोमवार शाम करीब पांच बजे एक चलती हुई एसयूवी कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। वाहन चलते-चलते अचानक आग का गोला बन गया, लेकिन गनीमत यह रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी पूरी चपेट में ले लिया, जिससे सड़क के दोनों तरफ राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। चलती गाड़ी में आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत दमकल विभाग को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही भीमनगर दमकल केंद्र से फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत की और लगातार पानी की बौछार कर एसयूवी में भड़की आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.