नोएडा, सितम्बर 30 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर कोतवाली क्षेत्र के रोही गांव में शराब पीकर चौराहे पर झगड़ रहे दो सगे भाइयों को टोकना एक युवक को भारी पड़ गया। शराबी भाइयों ने मिलकर युवक के साथ मारपीट की। ईंट से हमला कर सिर फोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रोही गांव के रहने वाले कमल की शिकायत पर आरोपी सगे भाई रोहित और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कमल ने पुलिस को बताया कि 25 सितंबर की रात करीब 10:00 बजे वह दुकान पर सामान लेने के लिए जा रहा था। इसी बीच उसने देखा कि रास्ते में चौराहे पर दो सगे भाई रोहित और राहुल गाली गलौज कर रहे थे। दोनों आपस में झगड़ा करने लगे। वहां कुछ बच्चे भी खेल रहे थे। कमल ने कहा कि दोनों भाई अपने घर जाकर लड़ाई करो। इसी बात पर दोनों सगे भाई भड़क गए। दोनों ने मिलकर कमल के साथ मारपीट...