नोएडा, सितम्बर 15 -- Noida News: - शहर के मंदिरों में दस दिन तक होंगे धार्मिक अनुष्ठान नोएडा संवाददाता। जैन समाज के प्रमुख पर्व दशलक्षण धर्म महापर्व को लेकर शहर के जैन मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। सेक्टर-27 स्थित दिगंबर जैन बड़ा मंदिर और सेक्टर-50 जैन मंदिर में पर्व को लेकर मंदिर परिसर को सजाया जा रहा है। दोनों मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों के लिए टेंट, लाइटिंग, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के लिए तैयारियां पूरी की जा रही है। यह भी पढ़ें- देहरादून में जैन समाज के पर्यूषण दशलक्षण महापर्व पर 16 से आत्मबोध संस्कार शिविरअनुष्ठान और धार्मिक प्रवचन महापर्न के पहले दिन बुधवार से दोनों मंदिरों में सुबह से धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे। जहां जिनेंद्र का अभिषेक, शांतिधारा, नित्यनियम पूजन और दशलक्षम विधान के साथ पर्व की शुरुआत होगी। इसके ब...