Noida News: जूते की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी
नोएडा, अगस्त 25 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। मामूरा गांव में सोमवार देर रात जूते की दुकान में अचानक आग लग गई। अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंचकर एक गाड़ी की मदद से करीब आधे घंटे में आग को बुझाया। शुरुआती जांच में घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सेक्टर-66 मामूरा गांव के गली नंबर सात में जूते की दुकान से सोमवार रात करीब पौने 11 बजे लोगों को धुआं निकलता दिखा। लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास करते हुए दुकान मालिक और अग्निशमन टीम को सूचना दी। देखते ही देखते दुकान से लपटें निकलने लगीं और आसपास धुएं का गुबार छा गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-66 मामूरा में सोमवार रात करीब 11 बजे एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल फायर स्टेशनों से टीम को दो गाड़ी संग रवाना किया गया। मौके पर आग सेक्टर-66 मामूरा ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.