Noida News: जीवन प्रमाणपत्र के लिंक पर क्लिक करते ही बुजुर्ग से 16 लाख की ठगी
नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेसबुक पर जीवन प्रमाणपत्र जमा करने का विज्ञापन देखकर लिंक पर क्लिक करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। साइबर अपराधियों ने बुजुर्ग और उनके पिता के खातों से 16 लाख से अधिक रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूरजपुर निवासी 61 वर्षीय मनोज कुमार सिन्हा ने पुलिस को बताया कि 16 अक्तूबर को फेसबुक चलाते समय उन्हें पीएनबी के लोगो के साथ जीवन प्रमाणपत्र जमा करने का विज्ञापन दिखाई दिया। उन्होंने उस पर क्लिक कर दिया। उसी दिन शाम करीब साढ़े छह बजे एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉलर ने उनसे जन्मतिथि और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी मांगी। इसके बाद एक फाइल डाउनलोड कर 24 घंटे इंतजार करने को कहा। बाद में उन्हें शक हुआ तो उन्होंने मोबाइल में डाउनलोड की गई फाइलें हटा दीं। उन्होंने अपने बैंक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.