Noida News: जीजा ने बहन को बचाने पहुंचे युवक की नाक काटी
नोएडा, अगस्त 10 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-122 स्थित श्रमिक कुंज में जीजा ने युवक की नाक के अगले हिस्से को दांतों से काटकर अलग कर दिया। पीड़ित अपनी बहन को मारपीट से बचाने पहुंचा था। घायल का सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदरपुर निवासी रवि प्रकाश पाल ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी बहन रीना के साथ जीजा सचिन पाल आठ अगस्त की रात करीब 11 बजे गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था। बहन के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर रवि मौके पर पहुंचा और जीजा को समझाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Noida News: घरेलू विवाद में महिला को कुत्ते से कटवाने का आरोप आरोप है कि समझाने के दौरान सचिन ने रवि की नाक के अगले हिस्से को अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.