नोएडा, अक्टूबर 30 -- Noida News: नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16जीए के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबरों की बुकिंग भी जारी है। इसमें दोपहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। सीरीज के 1600 से अधिक नंबर बुक हो चुके हैं। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...