Noida News: जिले में मानसून में 45 प्रतिशत अधिक बारिश
नोएडा, अगस्त 26 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिले में इस मानसून 45 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। 12 अगस्त के बाद से सामान्य से काफी अधिक बारिश दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है। लिहाजा इस बार सितंबर तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक जून से 25 अगस्त तक 295 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 153 मिलीमीटर बारिश अधिक है। यह सामान्य बारिश से 45 प्रतिशत ज्यादा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जून महीने में भी जिले में सामान्य से अधिक बारिश हुई। जुलाई के पहले हफ्ते में बारिश में कमी आई थी, लेकिन 12 से 18 अगस्त तक 25 प्रतिशत और 19 से 25 अगस्त तक सामान्य से 39 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। जिले में रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण वायु प्रदूषण में भी कमी आई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.