नोएडा, अक्टूबर 26 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में बिना फिटनेस जांच व्यावसायिक वाहनों की संख्या तीन फीसदी से भी कम रह गई है। विभाग द्वारा चलाए गए कड़े जांच अभियानों, निजी स्वचलित वाहन जांच केंद्रों (एटीएस) पर अनिवार्य मशीन-आधारित जांच, और पंजीकरण पर कार्रवाई करने की चेतावनियों के चलते यह सफलता मिली है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 12 लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें निजी और व्यावसायिक, दोनों तरह के वाहन शामिल हैं। इनमें व्यावसायिक वाहनों की संख्या एक लाख से अधिक है। व्यावसायिक वाहनों में टैक्सी, ऑटो, बस आदि व्यावसायिक वाहन शामिल हैं।

फिटनेस जांच से जुड़ी स्थिति परिवहन विभाग के अनुसार इनमें बिना फिटनेस जांच वाहनों की संख्या तीन हजार से भी कम हो गई हैं। बिना फिटनेस जांच वाहनों की सूची में सबसे अधिक सं...