नोएडा, अक्टूबर 2 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में शुक्रवार को डेंगू के छह नए रोगियों की पुष्टि हुई। इसी के साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 212 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को बीमारी से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने कहा कि दो रोगी जेवर, दो दनकौर, एक डाढ़ा और एक कासना से है। इससे पहले डेंगू के 206 मरीज थे। डेंगू का कोई भी रोगी अस्पताल में नहीं भर्ती है। इस सीजन में डेंगू पीड़ित किसी भी रोगी की मौत नहीं हुई।डॉक्टरों के मुताबिक डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों, जोड़ों और आंखों के पीछे तेज दर्द मुख्य है। अन्य लक्षणों में शरीर पर लाल रंग के चकत्ते या रैशेज उभरना है। इसके अलावा गंभीर लक्षणों में लगातार पेट दर्द, उल्टी में खून, नाक या मसूड़ों से खू...