Noida News: जिले के दो फीडरों पर सबसे ज्यादा लाइन लॉस
नोएडा, नवम्बर 10 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के दो फीडरों पर सबसे ज्यादा लाइन लॉस आ रहा है। यह दोनों फीडर दादरी क्षेत्र के बिशनुली और दुजाना गांव के हैं। अब इन दोनों फीडरों पर लाइन लॉस को कम करने के लिए विद्युत निगम द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। ताकि इन दोनों फीडरों के लाइन लॉस को कम किया जा सके। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार जिले में विद्युत निगम के करीब 110 बिजली उपकेंद्र है। इन उपकेंद्रों पर करीब 850 फीडर लगे हुए है। इन फीडर लाइनों से ही सेक्टर, सोसाइटी, गांव व कस्बे आदि को सप्लाई दी जाती है। इन फीडरों पर औसतन लाइन लॉस दस से 15 फीसदी रहता हैं। जबकि शहरी क्षेत्र में बिजली फीडरों का लाइन लॉस पांच से सात प्रतिशत ही है। वहीं देहात क्षेत्र में लाइन लॉस 20 से 25 फीसदी भी है। हालांकि जिले में दो फीडरों पर सबसे ज्यादा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.