नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में तृतीय जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 24 और 25 अक्तूबर को होगी। ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश रावल ने बताया कि चैंपियनशिप में करीब 450 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें अंडर-6 से लेकर 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक के बालक-बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। पहले दिन 24 अक्तूबर को रोड रेस और दूसरे दिन 25 अक्तूबर को रिंक रेस होगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन नवंबर में वाराणसी में होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए होगा। विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...