नोएडा, जुलाई 5 -- Noida News: नोएडा, राजेश शर्मा। जिला तैराकी प्रतियोगिता में 300 से अधिक तैराक दमखम दिखाएंगे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता 10 जुलाई से प्रोमेथियस स्कूल में खेली जाएगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले तैराक प्रदेश तैराकी चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला सब जूनियर और जूनियर प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बैक स्ट्रोक, आदि स्पर्धाओं में खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे। लड़के और लड़कियों के वर्ग की स्पर्धाएं होंगी। इस प्रतियोगिता के बाद प्रदेश प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम चुनी जाएगी। प्रदेश सब जूनियर और जूनियर प्रतियोगिता 23 जुलाई को लखनऊ में खेली जाएगी। चार दिन तक होने वाली इस प्रतियोगिता के बाद राष्ट्रीय तैराकी के लिए प्रदेश टीम चुनी जाएगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता छह अगस्त से जयपुर में खेली जाएगी। जिला तैराक...