Noida News: जिला अस्पताल में फॉल्स सीलिंग गिरी, लोग बाल-बाल बचे
नोएडा, अगस्त 8 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में शनिवार को तीसरे तल की छत की फॉल्स सीलिंग गिर गई। यहां से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। इससे पहले बाल चिकित्सालय में भी फॉल्स सीलिंग गिरने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। तीन चार दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश के कारण छत से पानी भी टपक रहा था। लिहाजा फॉल्स सीलिंग गिरने का कारण बारिश बताया जा रहा है। राहत ही बात यह रही कि फॉल्स सीलिंग गिरने से कुछ समय पहले यहां गर्भवती महिलाएं भी टहल रही थीं। फॉल्स सीलिंग गिरने के दौरान वहां से गुजर रहे कई लोगों ने उसे हाथ से भी रोका, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। बाद में इसकी जानकारी जिला अस्पताल प्रबंधन को दी गई। दो सप्ताह पहले बाल चिकित्सालय के आपातकालीन विभाग में भी फॉल्स सीलिंग गिरी थी। जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.