Noida News: जिला अस्पताल में तीन दिन बाद फिर फॉल्स सीलिंग गिरी
नोएडा, अगस्त 10 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल के तीसरे तल पर रविवार रात कई फॉल्स सीलिंग गिरी। राहत की बात यह रही कि उस दौरान वहां कोई नहीं था। अस्पताल के स्त्री रोग विभाग के गलियारे में काफी मात्रा में फॉल्स सीलिंग गिरने से ऑपरेशन थियेटर चौथी मंजिल पर स्थानांतरित कर दिया गया। तीन दिन में फॉल्स सीलिंग गिरने की यह दूसरी घटना है। छत से पानी आने के कारण काफी सीलन हो गई थी, जिसे फॉल्स सीलिंग गिरने का कारण माना जा रहा है। दो दिन पहले भी फॉल्स सीलिंग गिरी थी। इस गलियारे में फॉल्स सीलिंग सही करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके बाद ही इस तल पर सिजेरियन प्रसव हो सकेंगे। तीसरे तल पर महिला रोग विभाग की ओपीडी चलेगी, जबकि सिजेरियन ऑपरेशन चौथे तल पर होंगे। इस तल पर सभी विभाग के ऑपरेशन थियेटर हैं। दो हफ्ते पहले से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.