Noida News: जिला अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ी
नोएडा, अगस्त 31 -- Noida News: नोएडा, सौम्य मिश्र। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पर्चा काउंटर, डॉक्टरों के कमरों के बाहर और दवा वितरण काउंटर पर लंबी कतारें लगी रहीं। ओपीडी में आने वाले ज्यादातर मरीज बुखार, सर्दी, और खांसी से पीड़ित थे। मौसम में बदलाव के कारण बुखार और संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक सोमवार को 4001 मरीजों का ओपीडी पंजीकरण किया गया। इनमें नए मरीजों की संख्या 3237 थी। वहीं पुराने रोगी 764 थे। मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू अग्रवाल ने कहा कि बुखार, सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक थी। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज भी इलाज के लिए पहुंचे। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अशोक कुमार झा ने कहा कि सोमवार को अस्पताल में मरीजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.