Noida News: जिला अस्पताल को उपकरण मिले
नोएडा, जुलाई 14 -- Noida News: नोएडा, राजेश शर्मा। जिला अस्पताल को जैक्सन कंपनी ने सामाजिक उत्तरदायित्वों के तहत ईएनटी सहित अन्य इलाज के उपकरण दिए। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा को कंपनी के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को मशीनें सौंपी। जिला अस्पताल को ईएनटी के उपकरणों के साथ ही ब्लड डोनर चेयर आदि मिले। इन उपकरणों से ईएनटी सहित अन्य चिकित्सकीय विभागों के मरीजों की भी नई जांच हो सकेगी। इस मौके पर डॉ. अजय राणा, डॉ. एचएम लवानिया, चित्रा ए, कुमार अभिषेक, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. दीपिका, आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.