Noida News: जिम के सामने से कार चोरी
नोएडा, अक्टूबर 10 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में जिम के सामने खड़ी कार चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हेमंत कुमार ने बताया कि वह एक कंपनी में मैनेजर हैं। उन्होंने 29 सितंबर की रात अपनी कार सेक्टर-49 स्थित जिम के सामने खड़ी की थी। अगली सुबह 30 सितंबर को वह कार लेने पहुंचे तो वाहन गायब मिला। आसपास तलाश करने के बाद भी कार का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर कार और चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.