नोएडा, सितम्बर 28 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर ठगों ने जिले के पांच लोगों को अलग-अलग तरीकों से निशाना बनाकर करीब 93.90 लाख रुपये ठग लिए। किसी को शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया तो किसी के बैंक खाते से बिना अनुमति लाखों रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर हो गए। साइबर थाना पुलिस ने पांचों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार सभी घटनाएं अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच की हैं। शिकायतों और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अब ठगी में इस्तेमाल खातों, मोबाइल नंबरों, लेनदेन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पहले मामले में सेक्टर-113 निवासी व्यक्ति को साइबर ठगों ने...