Noida News: जान जोखिम में डालकर ई-रिक्शा-ऑटो से स्कूल जा रहे मासूम
नोएडा, जुलाई 2 -- Noida News: नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले में सुरक्षा नियमों के तहत स्कूली बच्चों को ई-रिक्शा और ऑटो में ढोने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद, अभिभावकों की मजबूरी और सस्ते विकल्प के कारण कई ई-रिक्शा और ऑटो चालक धड़ल्ले से मानकों की अनदेखी करके बच्चों को ठूंस-ठूंस कर ढो रहे हैं। यह भीषण दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बच्चों का आवागमन ई रिक्शा और ऑटो पर प्रतिबंधित है। नियम है कि व्यावसायिक वैन और स्कूल बसों से ही बच्चों को लाने-ले जाने की अनुमति है ताकि किसी दुर्घटना की स्थिति में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके बाद भी इस नियम का उल्लंघन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सात जुलाई के बाद स्कूली वाहनों की होगी सघन जांचस्कूलों के बाहर ई-रिक्शा और ऑटो का उपयोग सेक्टर 24 स्थित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.