नोएडा, अक्टूबर 8 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। जेवर क्षेत्र के कानीगढ़ी गांव निवासी एक व्यक्ति जाति प्रमाणपत्र न बनने के विरोध में अपने चार बच्चों के साथ चिता अनशन पर बैठ गया। पीड़ित का कहना है कि वह वर्षों से जाति प्रमाणपत्र के लिए सरकारी विभागों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसके बच्चों के जाति प्रमाणपत्र नहीं बन रहे। उन्होंने जिलाधिकारी मेधा रूपम पर भी अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। दरअसल, कानीगढ़ी गांव निवासी सुंदर सिंह अगरिया जाति के हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके चार बच्चे हैं, जिनके अगरिया जाति के प्रमाणपत्र के लिए वह वर्षों से सरकारी विभागों के चक्कर लगा रहे हैं। यह भी पढ़ें- या तो हमें जिंदा जला दो; UP में क्यों एक बाप 4 बेटों संग चिता सजाकर अनशन पर बैठ गया, DM मेधा रूपम का भी ना...