Noida News: जांच के दौरान 90 स्कूली वाहनों की कमियां मिलीं
नोएडा, जुलाई 11 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में एक जुलाई से परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत 800 से अधिक स्कूली वाहनों की सघन जांच की गई। इनमें 90 से अधिक वाहनों में कमियां मिलीं और उन पर कार्रवाई की गई। इसमें स्कूल बस और वैन शामिल हैं। हालांकि, स्कूली बच्चों को ढोने वाले ई-रिक्शा और ऑटो पर कार्रवाई नहीं हुई। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मिशन सेफ फ्यूचर अभियान को दो चरणों में चलाया जा रहा है। इसमें पहला चरण पूरा हो चुका है। इसमें मुख्य जोर स्कूली वाहन मालिकों, चालकों और स्टाफ को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करना रहा। यह भी पढ़ें- Aligarh News: अभियान में स्कूली वाहनों पर सख्ती, 15 चालान, 8 सीज उन्हें स्कूली वाहनों की सुरक्षा के महत्व और इसके पालन की जानकारी दी गई। इसके साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.