Noida News: जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास
नोएडा, अक्टूबर 28 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-62 क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों और परिजन ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-62 निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद उमर के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली। जिला अस्पताल में पुलिस पहुंची तो उमर की तबीयत अत्यधिक खराब थी। चिकित्सकों ने हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजन ने पुलिस को बताया कि उमर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पिछले कुछ समय से उमर मानसिक तनाव से गुजर रहा था। बुधवार सुबह अचानक उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। वह खाते ही जमीन पर गिर गया और उसके मुंह से सफेद झाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.