Noida News: जन्माष्टमी के पर्व पर शहर में यातायात डायवर्जन रहेगा लागू
नोएडा, सितम्बर 3 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर और सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर के आसपास वाहन नहीं चलेंगे। लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए वाहनों को निकालने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक कंट्रोल के लिए 12 टीएसआई के साथ ही आठ एसीपी की भी ड्यूटी लगाई है। यह भी पढ़ें- Noida News: जन्माष्टमी पर सजे मंदिरपार्किंग व्यवस्था डीसीपी ट्रैफिक अभय मिश्रा के मुताबिक जन्माष्टमी पर तकरीबन 550 ट्रैफिक सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा ट्रैफिक डायवर्जन भी किया गया है। इस दौरान एनटीपीसी अंडरपास से गिझौड़ चौराहा की ओर और गिझौड़ चौक से एनटीपीसी की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिन वाहनों को गिझौड़ चौराहा से अट्टा अंडरपास की ओर आना है, वे वाहन गिझौड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.