नोएडा, सितम्बर 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित एक मूर्ति चौक के पास तेज रफ्तार कार ने केक लेने जा रहे युवक को सड़क पार करते समय टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल की पत्नी ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। नोएडा एक्सटेंशन सेक्टर-10 निवासी ज्योति मंडल ने पुलिस को बताया कि पां सितंबर की सुबह उनके पति हिमांशु राय के जन्मदिन के मौके पर केक मंगवाया गया था। डिलीवरी ब्वॉय केक लेकर सिर्फ एक मूर्ति चौक तक ही आ सकता था, इसलिए दंपति वहां केक लेने पहुंचे। ज्योति ने बताया कि उनके पति हिमांशु गाड़ी से नीचे उतरे और केक लाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Noida News: कैंटर ने सड़क किनारे खड़े युवक को कुचला, मौत इसी बीच एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक...