Noida News: छेड़छाड़ का आरोपी बरी
नोएडा, अक्टूबर 20 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। अदालत ने गवाहों के पलटने पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामले में एनजीओ संचालक आरोपी को बरी कर दिया। आरोपी पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा चल रहा था। अभियोजन के मुताबिक सेक्टर-20 थाने में 26 मार्च 2023 को मुकदमा दर्ज हुआ था। तहरीर में आरोप था कि 13 मार्च 2023 को आरोपी ने पीड़िता को अपने कार्यालय बुलाकर अभद्र व्यवहार किया और अश्लील हरकतें की। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजन ने तीन गवाह पेश किए। पीड़िता ने बयान में कहा कि जिस एनजीओ में वह काम करती थी। उसके संचालक आरोपी कार्यालय के काम को लेकर डांटते थे। यह बात उसने मां को बताई तो मां ने थाने जाकर रिपोर्ट लिखवा दी। उसने कहा कि आरोपी ने कभी उसके साथ छेड़छाड़ या अभद्रता नहीं की। धारा-164 के तहत दर्ज बयान के बारे में उसने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.