Noida News: छापेमारी कर दुकान से पेंट के 74 नकली डिब्बे बरामद
नोएडा, अक्टूबर 18 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-49 क्षेत्र में नामचीन पेंट कंपनी के नकली उत्पाद बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी की ओर से की गई शिकायत के बाद पुलिस ने एक दुकान पर छापा मारकर पेंट के 74 डिब्बे जब्त किए। पुलिस को दी शिकायत में अंकित शुक्ला ने बताया कि वह एशियन पेंट्स कंपनी की ओर से अधिकृत जांच अधिकारी हैं। शनिवार को उन्हें गोपनीय सूचना मिली कि सेक्टर-49 थानाक्षेत्र में श्रीराम पेंट्स नाम की दुकान पर नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वह पुलिस टीम के साथ दुकान पर पहुंचे। वहां मौजूद राम सागर नामक व्यक्ति ने खुद को दुकान का मालिक बताया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने दुकान में रखे पेंट के डिब्बों की जांच की। जांच में अलग-अलग नामों और पैकिंग में एशियन पेंट्स के 74 डिब्बे मिले। इनमें रॉयल लग्जरी इमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.