Noida News: छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाया
नोएडा, अक्टूबर 9 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिरौंडा गांव के रहने वाले 12वीं कक्षा के एक छात्र की शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्र को उसके दो दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस से की। इस बीच दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। ग्रेटर नोएडा के बिरौंडा गांव के रहने वाले सुधीर भाटी ने बताया कि उनका 20 वर्षीय भाई बंटी भाटी एक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। बंटी को गुरुवार की रात उसके दो दोस्त घर से बुलाकर ले गए। तीनों घर से बाइक पर सवार होकर गए थे। इस बीच देर रात को परिजनों को सूचना मिली कि बंटी बेहोशी की हालत में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दफ्तर के सामने खाली मैदान में पड़ा है। बंटी के दोस्तों ने बताया कि पाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.