नोएडा, अक्टूबर 30 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेज तीन थाना क्षेत्र स्थित प्राइवेट स्कूल में दूसरी कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में कई बच्चों ने छात्र को फर्श पर गिराकर बुरी तरह पीटा। इससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पिता की शिकायत पर फेज-3 थाना पुलिस ने अज्ञात छात्रों और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेक्टर-61 के रॉयल गार्डन एस्टेट निवासी चिराग ढिंगरा का बेटा निष्कर्ष ढिंगरा ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है। चिराग ने पुलिस को बताया कि वह बीते 27 अक्तूबर की सुबह बेटे को स्कूल छोड़कर आए थे। स्कूल का समय 7:45 मिनट से निर्धारित है। कुछ देर बाद ही बच्चा घर लौट आया। उसने बताया कि कक्षा के कुछ बच्चों और दूसरी कक्षा के छात्रों ने उसे जमीन पर गिराकर ...