नोएडा, अगस्त 31 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस के डिज़ाइन एंड इनोवेशन अकादमी में नए छात्रों के लिए सोमवार को ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें डिजाइन क्षेत्र के विशेषज्ञों ने छात्रों से अपने अनुभव साझा किए और इंडस्ट्री की मौजूदा जरूरतों की जानकारी दी। साथ ही छात्रों को पाठ्यक्रम और संस्थान की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान कॉलेज के वाइस प्रसिडेंट चिराग गुप्ता, डीआईए के डीन प्रो. एम.के.वी. नायर और सीएमडी शिल्पी गुप्ता सहित अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। शिविर में 150 छात्रों और शिक्षकों ने कराई जांचनोएडा। सेक्टर-22 स्थित गांधी स्मारक स्कूल में सोमवार को संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हेल्थ चेकअप शिविर लगाया गया। जिसमें करीब 150 छात्रों और शिक्षकों की आंख, दांत, ब्लड शुगर, फेफड़ो की क्षमता (पीएफ...