Noida News: छात्रा को खुदकुशी करने से बचाया
नोएडा, सितम्बर 9 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली के अशोक नगर की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा पिता की डांट से नाराज होकर खुदकुशी करने के इरादे से घर से निकल गई। उसने परिजनों से नाले में कूदने की बात कही और मोबाइल फोन बंद कर लिया। चिल्ला बॉर्डर के पास खड़ी थी। पुलिस ने उसे रोककर उसकी जान बचा ली। पुलिस के मुताबिक छात्रा को अकेले खड़ा देखकर थाना प्रभारी ने उससे परेशानी के बारे में पूछा। छात्रा ने दो-तीन बार पूछने पर भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और बस का इंतजार करने की बात कही। लगातार पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह परिजनों की डांट से आहत है और खुदकुशी करने के लिए घर से निकली है। उसने नाले में कूदकर जान देने का मन बना लिया था। पुलिस टीम ने छात्रा को काफी देर तक समझाया और उसकी काउंसलिंग की। इसके बाद छात्रा से उसके परिजनों का मोबाइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.