नोएडा, सितम्बर 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चिटहैरा में सोमवार को छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कंसोर्टियम गिफ्ट्स के चीफ पीपल ऑफिसर विक्रांत कौशल और सीनियर एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट गुलशन कुमार ने छात्राओं से बातचीत कर पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्राओं को सैनिटरी पैड और पानी की बोतलें वितरित की गईं। सहायक अध्यापिका अर्चना पांडेय ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और सही जानकारी के महत्व के बारे में जागरूक किया। यह कार्यक्रम बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार के मार्गदर्शन और जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विक्रा...