नोएडा, जुलाई 31 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनावली गांव में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। सूरजपुर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के मेहंदीपुर गांव का रहने वाला 20 वर्षीय जीशान लखनावली गांव स्थित अपने एक परिचित के घर पर आया था। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात जीशान संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गया। जीशान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: फांसी के फंदे से लटका युवक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ज...