नोएडा, अक्टूबर 16 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-15 स्थित नए बांस में घर की छत पर सो रहे युवक का मोबाइल फोन चोरी हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नया बांस निवासी कन्हैया नंदन ने पुलिस को बताया कि वह दो अक्तूबर की रात अपने घर की छत पर सो रहे थे। इस दौरान उनका मोबाइल सिरहाने रखा था। सुबह उठने पर मोबाइल गायब मिला। काफी तलाश करने के बाद भी फोन नहीं मिला। पीड़ित ने पुलिस से मोबाइल बरामद करने और उसके गलत इस्तेमाल को रोकने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...