Noida News: छत पर बागवानी के लिए किट मिलेगी
नोएडा, जुलाई 24 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। शहरी क्षेत्रों में हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यान विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए रूफ टॉप गार्डनिंग (छत पर बागवानी) योजना शुरू की है। योजना के तहत 400 लोगों को छत पर बागवानी के लिए किट दी जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी रिचा शर्मा ने बताया कि पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चयन होगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति विभाग के पोर्टल dbt.uphorticulture.in और up-dbt.uphorticulture.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद सभी दस्तावेजों की हार्ड कॉपी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.