नोएडा, नवम्बर 4 -- Noida News: नोएडा। छठ पूजा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्र और एसीपी-1 प्रवीण कुमार ने पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के यमुना घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े इंतजामों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। घाट पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम समय से पूरे करने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को पूजा के दौरान सतर्कता बरतने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सरायकेला: छठ महापर्व व कार्तिक पूर्णिमा को ल...