Noida News: छठ पर्व के दूसरे दिन महिलाओं ने खरना का व्रत रखा
नोएडा, नवम्बर 14 -- छठ पूजा और खरना व्रत Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर में विभिन्न सेक्टर व सोसाइटी में जोरों शोरों से छठ पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। शनिवार को महिलाओं ने खरना का निर्जला व्रत शुरू किया, जिसके लिए शाम को सभी महिलाओं ने सूरज डूबने के बाद पूजा पाठ कर व्रत का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, छठ घाट को भी अंतिम रूप दिया गया है। साथ ही, नेफोवा छठ घाट पर शनिवार शाम को लोगों ने कार्यक्रमों का आनंद उठाया। छठ महापर्व के दूसरे दिन को खरना के नाम से जाना जाता है। इस दिन महिलाओं ने पूरे दिन उपवास रखा। खरना के दिन शाम होने पर गुड़ की खीर का प्रसाद बना कर ग्रहण किया, फिर इस प्रसाद को सभी में बांटा गया। खरना के व्रत के लिए सुबह से ही बाजार में महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। सभी महिलाएं व्रत का सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंची। इस दौरान ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.