नोएडा, सितम्बर 16 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। गेझा गांव में मंगलवार शाम घर की दूसरी मंजिल के छज्जे पर बैठी किशोरी फिसलकर सड़क पर जा गिरी। गंभीर रूप से घायल हुई किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार निवासी मुन्ना राय पिछले कई वर्षों से गेझा गांव में सुबीश त्यागी के घर में किराये पर रहते हैं। मुन्ना राय मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी नंदिनी कुमारी कक्षा नौ में पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार शाम पुलिस को यथार्थ अस्पताल से सूचना मिली कि एक किशोरी को घायलावस्था में लाया गया है। सिर से अत्यधिक खून बहने के चलते उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजन ने बताया कि मंगलवार शाम बिजली चले जाने के बाद नंदिनी घर के छज्ज...