Noida News: चोर को सामान के साथ दबोचा
नोएडा, अगस्त 11 -- Noida News: गाजियाबाद। शास्त्रीनगर में सोमवार दोपहर एक मकान में चोरी करने घुसे युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी दीवार फांदकर मकान में दाखिल हुआ था। आरोपी को कविनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। शास्त्रीनगर बी-ब्लॉक निवासी मनोज कुमार राणा ने बताया कि वह घर लौटे तो उनके घर में एक युवक बोरे में सामान रख रहा था। लोगों ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ चोरी और माल बरामदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.