Noida News: चोरी बाइक से मोबाइल छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश
नोएडा, अक्टूबर 24 -- गिरोह का पर्दाफाश और बरामदगी Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने चोरी बाइक से मोबाइल छीनने वाले गिरोह का शनिवार को पर्दाफाश कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके नाबालिग साथी को भी पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 11 बाइक, 10 मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद हुए। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ अजय, अनवर उर्फ सूरज और नसीब उर्फ अहमद के रूप में हुई। दीपक उर्फ अजय मूलरूप से झारखंड के सीमदेगा जिले के ग्राम ताराबेगा का रहने वाला है। वह वर्तमान में जीएल बजाज कॉलेज के पास झोपड़ी में रह रहा था। दूसरा आरोपी अनवर उर्फ सूरज पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह वर्तमान में तुगलपुर की झुग्गी-झोपड़ी में रह रहा था। तीसरा आरोपी नसीब उर्फ अहमद तुगलपु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.