Noida News: चोरी-झपटमारी करने वाले दबोचे
नोएडा, अक्टूबर 5 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-2 थाने की पुलिस ने रविवार रात चोरी/झपटमारी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की बाइक, 21 मोबाइल फोन और दो चाकू बरामद हुए। आरोपियों की पहचान जिला मुरादाबाद के बिलारी निवासी सचिन और सेक्टर-35 स्थित मोरना गांव निवासी विपिन के रूप में हुई। सचिन वर्तमान में सोरखा गांव में किराए पर रहता है। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि वह भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं बाजारों में लोगों के मोबाइल फोन चोरी करते हैं। कंपनियों से काम करके जा रहे कर्मचारियों/मजदूरों से रास्ते में मोबाइल फोन झपट लेते हैं। चोरी/छीने गए मोबाइल फोन अधिक संख्या में हो जाने पर वह उन्हें बेच देते हैं। बरामद मोबाइल फोन को दोनों बदमाश बेचने जा रहे थे। जांच में पता चला कि विपिन के खिलाफ 17 और सचिन के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.