नोएडा, सितम्बर 18 -- Noida News: नोएडा। फेज-1 थाने की पुलिस ने रेकी कर पीजी और घरों से लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने वाले को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी के दो लैपटॉप, दो मोबाइल और एक चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सेक्टर-8 स्थित जेजे कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय तौशीब कमर के रूप में हुई। उसके खिलाफ फेज-1 थाने में आर्म्स ऐक्ट समेत अन्य धाराओं में दो केस दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी लैपटॉप और मोबाइल चोरी की दस से अधिक वारदात कर चुका है। यह भी पढ़ें- Noida News: मोबाइल झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...