Noida News: चोरी की बाइक से मोबाइल लूट करने वाले दो गिरफ्तार
नोएडा, अगस्त 2 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक पर सवार होकर राहगीरों का मोबाइल झपटने वाले दो बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास चोरी की बाइक, दो चाकू और रुपये बरामद हुए। दोनों बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी मुराद उर्फ इमरान और विजयनगर निवासी संतोष गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों पांचवीं पास हैं और बीते कई सालों से अपराध कर रहे हैं। पूर्व में भी दोनों आरोपी जेल जा चुके हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी सेक्टर-29 स्थित गंगा अपार्टमेंट के पास से उस समय हुई जब वे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में रेकी कर रहे थे। मुराद के खिलाफ नोएडा और दिल्ली के अलग-अलग थानों में 11 केस विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.